मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

डिप्रेशन में आकर किसान ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डिप्रेशन में आकर किसान ने की आत्महत्या

भागलपुर। मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गमैल गांव निवासी 52 वर्षीय किसान ओमकार नाथ झा की मौत मंगलवार को इलाज के दौरा मायागंज अस्पताल में हो गई।बताया जा रहा है कि किसान ने डिप्रेशन में आकर खुद का गला काट कर आत्महत्या का प्रयास किया था। परिजन के अनुसार, ओमकार नाथ झा ने सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला काट लिया था। घटना के तुरंत बाद उन्हें पीएचसी बिहारीगंज ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति में सुधार नहीं होने पर उसे भागलपुर स्थित जेएलएनएमसीएच मायागंज लाया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।उधर मायागंज स्थित बरारी कैंप थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजन को सौंप दिया है। मृतक के पुत्र धीरज झा ने पुलिस के समक्ष अपना फर्द बयान दर्ज कराया है। परिजन ने बताया कि ओमकार नाथ झा सात जून से ही मानसिक तनाव में थे, लेकिन किस बात का तनाव था यह स्पष्ट नहीं हो सका। घटना की रात उन्होंने पहले अपनी तीनों शादी शुदा बेटियों से बात की। फिर करीब 12 बजे पत्नी से पानी मांगा। पानी देने के बाद पत्नी जैसे ही बाथरूम गयी, उन्होंने सब्जी काटने वाले चाकू से गला काट कर आत्महत्या करने की कोशिश की। शोर सुनकर पुत्र धीरज ने पहुंचकर चाकू छीना और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें