मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

इंटर परीक्षा में ड्यूटी से गायब रहे 136 वीक्षकों से डीईओ ने पूछा स्पष्टीकरण,अगले आदेश तक वेतन स्थगित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। अररिया जिला के सदर और फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा का संचालन 01 फरवरी से ही हो रहा है।जहां विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी परीक्षा में वीक्षक के रूप में लगाई गई लेकिन जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 136 शिक्षकों ने वीक्षक के रूप में योगदान नहीं दिया।जिसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सोमवार को कार्यालय आदेश ज्ञापांक संख्या 269 दिनांक -5 फरवरी 2024 के मध्यम से केंद्रों पर योगदान नहीं करने वाले 136 वीक्षकों से स्पष्टीकरण पूछा है।

सभी वीक्षकों को दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण का जवाब देने को कहा गया है।साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार ने अपने कार्यालय आदेश में अगले आदेश तक अनुपस्थित रहने वाले सभी वीक्षकों के वेतन पर रोक लगा दिया है। डीईओ ने निर्धारित अवधि के भीतर स्पष्टीकरण का जवाब नहीं मिलने पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 में निहित प्रावधान के आलोक में अनुशासनिक कार्रवाई करने की बात कही।डीईओ द्वारा जारी कार्यालय आदेश में वीक्षकों द्वारा आवंटित परीक्षा केंद्रों पर योगदान नहीं करने,स्वेच्छाचारिता एवं उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना दर्शाने जाने की बात कही गई है।उल्लेखनीय है कि इंटरमीडिएट को वार्षिक परीक्षा 1 फरवरी से शुरू है और 12 फरवरी तक चलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें