मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में बढ़ रहे डेंगू पीड़िताें के आकड़े, अगस्त माह में मिले सात साै से अधिक मरीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना । बिहार में डेंगू के मरीजाें की संख्या में इजाफा हाे रहा है। इसे देखते हुए पटना के एनएमसीएच हॉस्पिटल में डेंगू की जांच से इलाज तक की निःशुल्क व्यवस्था है। अस्पताल में 55 बेड का डेंगू वार्ड बनाया गया है, जिसमें 20 बेड महिलाओं के लिए तथा 20 बेड पुरुषों के लिए हैं। इसके अलावा 10 बेड बच्चों के लिए हैं। पांच बेड इमरजेंसी के लिए लगाये गये है। अस्पताल में जीरो ड्रग परचेसिंग पॉलिसी के तहत डेंगू का इलाज चल रहा है, जिससे मरीज के परिजन काे बाहर से कुछ लाने की जरूरत नहीं हाेगी।राजधानी पटना के अलावा विभिन्न जिलों में भी डेंगू के मामले आये हैं। एक से 30 अगस्त तक राज्य में 728 डेंगू के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला अस्पतालों में 10 बेड और अन्य अस्पतालों में 5-5 बेड डेंगू मरीजों के लिए सुरक्षित रखने को कहा गया है।आईजीआईएमएस के डॉक्टर वेदप्रकाश ने लाेगाें काे सर्तकता बरतने की सलाह देते हुए कहा कि डेंगू मच्छर के काटने से होता है। डेंगू पीड़ित को हमेशा मच्छरदानी के भीतर रहना चाहिए और आराम करना चाहिए। इसके साथ प्रचुर मात्रा में पानी और पौष्टिक आहार का सेवन करना चाहिए। यदि दिक्कत और बेचैनी महसूस हो रही है तो घर में ना रहें। अस्पताल पहुंचें और एडमिट हों। डॉक्टर वेद ने बताया कि मच्छर से बचने का प्रयास करें। पूरे शरीर काे ढकने वाले कपड़े पहने तथा रात काे साेते समय मच्छरदानी का प्रयाेग जरूर करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें