मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

सीबीआई रेड के खिलाफ राबड़ी आवास के बाहर समर्थकों का प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सीबीआई रेड के खिलाफ राबड़ी आवास के बाहर समर्थकों का प्रदर्शनपटना, 06 मार्च । रेलवे में नौकरी देने के बदले जमीन रजिस्ट्री कराने के मामले में तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद और उनके परिवार के लोगों से पूछताछ करने के लिए सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम के राबड़ी आवास पहुंचने पर कार्यकर्ता नाराज हैं। सीबीआई रेड की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में समर्थक राबड़ी आवास पहुंचकर सीबीआई और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। हंगामे को देखते हुए राबड़ी आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।सीबीआई की टीम आज सुबह करीब 10.15 बजे के आसपास राबड़ी आवास पर पहुंची। इससे कुछ मिनट पहले तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा के लिए रवाना हुए थे। तेजस्वी अभी विधानसभा पहुंचे भी नहीं थे कि सीबीआई की टीम ने राबड़ी आवास पर दस्तक दे दी। पूर्व सीएम के आवास पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने सीबीआई की टीम को रोका। सीबीआई की टीम ने सुरक्षाकर्मियों को बताया कि राबड़ी देवी से पूछताछ करनी है।राबड़ी देवी विधान परिषद जाने की तैयारी में थी। लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप तैयार होकर विधानसभा जाने के लिए निकल रहे थे, लेकिन सीबीआई की टीम को देख तेजप्रताप ने उनसे बात की और फिर दिल्ली फोन लगाकर पिता लालू प्रसाद को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद में वे विधानसभा के लिए रवाना हो गए। इस बीच सीबीआई रेड की खबर मीडिया तक पहुंच गई और राबड़ी आवास के बाहर मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। रेड की सूचना पर बाहर राजद के कई नेता एवं समर्थक पहुंचे और रेड का विरोध जताते हुए सीबीआई के खिलाफ नारेबाजी की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें