मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

संसद में उठी रक्सौल-काठमांडु रेल लाइन बनाने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संसद में उठी रक्सौल-काठमांडु रेल लाइन बनाने की मांग

संसद में उठी रक्सौल-काठमांडु रेल लाइन बनाने की मांग

पूर्वी चंपारण।संसद में गुरूवार को रक्सौल से काठमांडू के बीच रेल लाइन बनाने की मांग उठी। पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र से सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने रेल बजट पर चर्चा के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव से यह मांग करते हुए कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी को बाबा पशुपतिनाथ की नगरी से जोड़ने की जरूरत है।

उन्होने सरकार से मांग करते हुए कहा कि रक्सौल से काठमांडू के बीच नयी रेल लाइन के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जाये। इस दौरान उन्होंने रक्सौल से दिल्ली के बीच सत्याग्रह के अलावे एक नयी सुपरफास्ट ट्रेन चलाने की भी मांग की। उन्होंने संसद में कहा कि फिलवक्त रक्सौल से दिल्ली के बीच जो सत्याग्रह एक्सप्रेस चल रही है उसे महज 1 हजार किलोमीटर की दूरी तय करने में 28 घंटे का वक्त लगती है, ऐसे में रक्सौल से क्लोन स्पेशल टाइप ट्रेन चलाने की जरूरत है, जिससे कम समय में लोग दिल्ली पहुंच सके। इससे न केवल भारत बल्कि नेपाल के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, सांसद डॉ. जायसवाल के द्वारा रक्सौल को विश्वस्तरीय स्टेशन बनाने, रक्सौल जंक्शन पर एक अतिरिक्त वाशिंग पीट बनाने की भी मांग की गयी है। सांसद के इस पहल का दोनों देश के नागरिकों ने स्वागत किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें