मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

बीकानेर में 14 हजार से अधिक एन.आई.एक्ट के मामले लम्बित, विशेष न्यायालय कोर्ट गठन की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीकानेर में 14 हजार से अधिक एन.आई.एक्ट के मामले लम्बित, विशेष न्यायालय कोर्ट गठन की मांग

बीकानेर। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधिपति एवं बीकानेर न्यायालय के अभिभावक न्यायाधिपति सुदेश बंसल शनिवार को बीकानेर पहली बार आए। सर्किट हाऊस में बीकानेर बार एसोसिएशन द्वारा शॉल, साफा व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।बार अध्यक्ष एडवोकेट अजय पुरोहित द्वारा बीकानेर न्यायालयों से सम्बन्धित समस्याओं व रिक्त अदालतों की ओर ध्यानाकर्षण करवाते हुए उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। पुरोहित ने बताया कि बीकानेर में 1100 से अधिक मामले लम्बित होने के बावजूद स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी अधिनियम 1985 (एन.डी.पी.एस.) की विशेष कोर्ट बीकानेर में नहीं होने से उसकी मांग की। साथ ही 14 हजार से अधिक परक्राम्य लिखत अधिनियम 1881 (एन.आई.एक्ट) के मामले लम्बित होने से मामलों के निस्तारण में देरी होने के कारण विशेष न्यायालय एन.आई एक्ट की 2 और कोर्ट गठन करने की मांग रखी। साथ ही अधिवक्ताओं की संख्या 4 हजार से अधिक हो जाने के कारण 72 चेम्बर्स के ऊपर ही नवनिर्माण की मांग रखी। बंसल ने सभी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुनवाई कर अपने स्तर पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।पुरोहित के साथ बार सचिव हेमंत सिंह चौहान, बार उपाध्यक्ष लेखराम धत्तरवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश चौधरी, कुलदीप शर्मा, जितेंद्र सिंह शेखावत, लक्ष्मीकांत रंगा, गगन सेठिया, प्रेम गोदारा, अरविंद डोगीवाल, विष्णु भादाणी, मनीराम बिश्नोई सहित अनेक मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें