मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

इमरान खान को रिहा करने की मांग, पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे समर्थकों को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रावलपिंडी,। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और पूर्व

प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद 9 मई को हुए दंगों की पहली

बरसी मनाने के लिए समर्थक सड़कों पर उतरे। पुलिस ने एक दर्जन से अधिक

प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। धारा 144 के उल्लंघन में गिरफ्तार

समर्थकों में दो स्थानीय नेता भी शामिल हैं।

प्रदर्शनकारियों

ने आदियाला जेल में बंद इमरान खान को रिहा करने की मांग करके पीएमएल-एन

सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। रावल रोड पर इमरान की पार्टी के नेता

सीमाबिया ताहिर के नेतृत्व में लगभग 30 कार्यकर्ता एकत्र हुए। इन लोगों ने

अमरपुरा से रैली निकाली और स्थानीय ने पार्क के पास सड़क पर पीटीआई का झंडा

फहराया।

पुलिस ने इन लोगों को हटाने तितर-बितर करने के लिए

आंसू गैस के गोले दागे और ताहिर को हिरासत में ले लिया। बाकी अन्य

प्रदर्शनकारी पुलिस से बचने में कामयाब रहे। पीटीआई नेता शहरयार रियाज के

नेतृत्व में एक और रैली बन्नी इलाके में निकाली गई। सुरक्षा के मद्देनजर

शहर के प्रवेश और निकास मार्गों पर 62 विशेष पिकेट स्थापित किए गए। पुलिस

मोबाइल वैन के साथ डॉल्फिन बल भी गश्त करते नजर आए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें