मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

अभिजीत दिपके के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग तेज, फैजल ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अभिजीत दिपके के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग तेज, फैजल ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली पुलिस के डीसीपी कार्यालय, पार्लियामेंट स्ट्रीट में एक लिखित शिकायत सौंपी गई है। शिकायतकर्ता फैजल अंसारी ने आरोप लगाया कि अभिजीत दिपके की गतिविधियां सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकती हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

फैजल अंसारी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अभिजीत ने देशविरोधी गतिविधियों से जुड़े लोगों का समर्थन किया और जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों में कथित तौर पर लोगों को आर्थिक सहायता देकर बुलाया। उन्होंने इन आरोपों की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने और कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की।

इसके साथ ही फैजल अंसारी ने यह भी आरोप लगाया कि दिपके ने उस पर दो बार हमला कराया। एक बार पुणे और दूसरी बार औरंगाबाद में हमला हुआ। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भी दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई है और घटना से जुड़े साक्ष्य (सबूत) भी पुलिस को सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि अभिजीत ने जंतर-मंतर पर हस्तियों को पैसे देकर बुलाया था।

फैजल ने कहा, "मैं दिल्ली के सीएम और पुलिस की तारीफ करता हूं कि उन्होंने सही समय पर सोनम वांगचुक को अस्पताल पहुंचाया, जिससे दिल्ली का माहौल बिगड़ने से बच गया। दिपके अपने फायदे के लिए सब कुछ कर रहे हैं।

इसको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो देश में दंगा कराएगा।"

फैजल अंसारी ने कहा कि वह चाहते हैं कि दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच करे और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो अभिजीत के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

उनका कहना है कि कानून के तहत निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कदम उठाए जाने चाहिए। फिलहाल दिल्ली पुलिस की ओर से इस शिकायत पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है और मामले की जांच की प्रक्रिया जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें