मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली की द्वारका पुलिस को बड़ी सफलता, ट्रायल से बच रहे घोषित अपराधी को दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली की द्वारका पुलिस को बड़ी सफलता, ट्रायल से बच रहे घोषित अपराधी को दबोचा

नई दिल्ली। दिल्ली की द्वारका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। द्वारका पुलिस की स्पेशल टीम ने एक मामले में ट्रायल से बच रहे घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम सुनील है, जो 27 अगस्त 2024 को फिरोज शाह नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर के मामले में जेएमएफसी-07, दक्षिण-पश्चिम/द्वारका कोर्ट, दिल्ली द्वारा पीओ घोषित किया गया था। सुनील के खिलाफ पहले से ही दो मामले दर्ज थे और वह लगातार न्यायिक प्रक्रिया से बच रहा था।

डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर 'घोषित अपराधियों' के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में एसीपी/ऑपरेशन्स की समग्र अगुवाई में इंस्पेक्टर हरीश कुमार के नेतृत्व में एक समर्पित टीम का गठन किया गया। इस टीम में एएसआई ओमप्रकाश, एचसी कुलवंत सिंह, एचसी अजीत और कांस्टेबल अंकुर तोमर व कांस्टेबल जयदीप शामिल थे। टीम का मकसद सक्रिय अपराधियों और जेल से रिहा होने वाले दोषियों की तुरंत पहचान और गिरफ्तारी करना था।

टीम 23 मार्च को नजफगढ़ इलाके में थी, तभी कांस्टेबल अंकुर को सूचना मिली कि सुनील इलाके में घूम रहा है। वह पीएस बीएचडी नगर के मामले में ट्रायल से बच रहा था और द्वारका कोर्ट द्वारा उसे अपराधी घोषित किया गया था। सूचना मिलने के बाद टीम तुरंत खैरा मोड़ टेम्पो स्टैंड पहुंची और वहां सुनील को सक्रिय सूचना देने वाले सूत्र की मदद से पकड़ लिया। सुनील को तत्काल गिरफ्तार कर पीएस बीएचडी नगर में धारा 35.1(डी) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

इस अभियान में तकनीकी और स्थानीय दोनों तरह की जानकारी का इस्तेमाल किया गया। टीम ने गुप्त सूत्रों और ऑन-ग्राउंड सूचना के आधार पर सुनील की लोकेशन ट्रैक की।

सुनील गली नंबर 2, ईस्ट कृष्णा विहार, गोपाल नगर, फेज-2, दिल्ली का निवासी है और उसकी उम्र 32 साल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें