मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली की बिंदापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, बाइक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली की बिंदापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, बाइक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका जिले के बिंदापुर इलाके में पुलिस की मुस्तैदी से एक स्नैचिंग केस का खुलासा हुआ है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से छीनी गई सोने की चेन का आधा हिस्सा और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पूरा मामला 28 मार्च 2026 का है। दोपहर के समय ध्वनि शर्मा नाम की लड़की स्कूल से घर लौट रही थी। जैसे ही वह उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची, पीछे से बाइक पर सवार दो लड़के आए। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। उन्होंने झपट्टा मारकर उसकी सोने की चेन छीन ली।

छीना-झपटी के दौरान चेन टूट गई, जिसका आधा हिस्सा ध्वनि के पास रह गया और बाकी आधा आरोपी लेकर फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर बिंदापुर थाने में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने सबसे पहले घटनास्थल का दौरा किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल नजर आई, जिस पर दो संदिग्ध सवार थे।

इसके बाद पुलिस ने उस बाइक का पीछा करने के लिए अलग-अलग जगहों के करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार ट्रैकिंग के बाद पुलिस ने बाइक के मालिक की पहचान कर ली।

आखिरकार पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसकी पहचान चंदन के रूप में हुई। पूछताछ में चंदन ने बताया कि इस वारदात में उसका साला रोहन सेठ भी शामिल था। उसने यह भी खुलासा किया कि छीनी गई सोने की चेन का हिस्सा रोहन के पास है।

चंदन की निशानदेही पर पुलिस ने रोहन के घर पर छापा मारा, जहां से सोने की चेन का आधा हिस्सा बरामद कर लिया गया। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि वे बेरोजगार थे और घर के खर्च चलाने और कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या ये दोनों पहले भी किसी अपराध में शामिल रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें