मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

गुरु पूर्णिमा को लेकर सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरु पूर्णिमा को लेकर सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

भागलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को सुल्तानगंज में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। भागलपुर, बांका, मुंगेर, नवगछिया, पूर्णिया, कटिहार के साथ-साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचे।श्रद्धालुओं ने यहां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और जल भरकर कंधे पर कांवर लेकर 105 किलोमीटर लंबी पदयात्रा पर निकल पड़े। बाबा बैद्यनाथ धाम जल चढ़ाने के लिए पूरा सुल्तानगंज इलाका केसरिया रंग में रंग गया। चारों ओर हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे गुंजायमान हो उठा।श्रद्धालुओं के उत्साह और उमंग को देखते हुए भागलपुर जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतज़ाम किए गए हैं। ड्रोन से निगरानी, मेडिकल कैंप, जलपान की व्यवस्था और हर चौराहे पर तैनात सुरक्षाकर्मी व्यवस्था को संभाल रहे हैं। नमामि गंगे घाट पर श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बन रही थी। लोग घंटों इंतजार के बाद भी पूरे जोश और भक्ति के साथ गंगाजल भरने में लगे रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें