मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : गीता कॉलोनी श्मशान घाट में घुसा यमुना का पानी, अंतिम संस्कार हो रहा प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : गीता कॉलोनी श्मशान घाट में घुसा यमुना का पानी, अंतिम संस्कार हो रहा प्रभावित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर ने कई इलाकों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इनमें दिल्ली का गीता कॉलोनी इलाका भी शामिल है, जहां श्मशान घाट के अंदर करीब 10 फीट पानी भर गया है। स्थिति यह है कि बाढ़ का पानी आने के कारण श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

गीता कॉलोनी श्मशान घाट के प्रधान संजय शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि 2023 में जैसे हालात थे, इस बार भी वही स्थिति है। श्मशान घाट आने वाले लोग काफी परेशान हैं और इसके बावजूद हम लोग यहां अंतिम संस्कार करा रहे हैं। अगर बाढ़ का पानी ऐसे ही बढ़ता रहा तो अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को बंद भी करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा, "सरकार की तरफ से श्मशान घाट में कोई व्यवस्था नहीं की गई है। जब बाढ़ का पानी घाट में घुसा तो तुरंत ही नीचे की लाइटों को काट दिया गया, जबकि ऊपरी कमरों में लाइट की व्यवस्था को बरकरार रखा गया है।"

बता दें कि यमुना नदी का जलस्तर गुरुवार सुबह पुराने रेलवे ब्रिज पर 207.48 मीटर दर्ज किया गया है, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर है।

यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से न केवल गीता कॉलोनी श्मशान घाट, बल्कि निगमबोध घाट और वजीराबाद श्मशान घाट भी प्रभावित हुए हैं। नगर निगम ने इन श्मशान घाटों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है और लोगों से वैकल्पिक स्थानों का उपयोग करने का आग्रह किया है।

अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली में अब तक 14,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। प्रभावित लोगों के लिए आईटीओ, मयूर विहार और गीता कॉलोनी में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं।

राजस्व विभाग के अनुसार, 8,018 लोगों को तंबुओं में और 2,030 लोगों को 13 स्थायी आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें