मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पोंगल समारोह में हिस्सा लिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पोंगल समारोह में हिस्सा लिया

नई दिल्ली। पोंगल पर्व के मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन के दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत भाजपा के कई बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया है। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल हुए।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह त्योहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सद्भाव और एकजुटता की भावना को खूबसूरती से दर्शाता है।

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा, "मैं नई दिल्ली में केंद्रीय राज्य मंत्री एल. मुरुगन की ओर से आयोजित पोंगल समारोह में शामिल हुआ। यह फसल उत्सव सभी के लिए समृद्धि और खुशियां लाए।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने सभी को पोंगल पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा, "मंत्री एल. मुरुगन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि पोंगल अन्नदाता की मेहनत, धरती माता और भगवान सूर्य की कृपा का पर्व है। पीएम मोदी ने देश के युवाओं को भी संदेश दिया कि हम बढ़-चढ़कर प्रकृति का ख्याल रखें। इसी मूलमंत्र को मैं आत्मसात करके यहां से निकली हूं।"

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कहा, "पोंगल तमिल लोगों का त्योहार है। यह तमिल लोगों की कला और संस्कृति का उत्सव है।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनथी श्रीनिवासन ने कहा, "हम बहुत खुश हैं क्योंकि प्रधानमंत्री चौथी बार पोंगल मना रहे हैं। हर पोंगल पर, वह तमिलनाडु के लोगों को शुभकामनाएं देते हैं। हम 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' में पक्का विश्वास करते हैं।"

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार सुबह एल. मुरुगन ने पोंगल का पर्व मनाया। उन्होंने आगे कहा कि तमिल संस्कृति सिर्फ भारत की नहीं, बल्कि पूरी मानवता की साझा विरासत है। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पूजा-अर्चना की और गायों को चारा भी खिलाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें