मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव: मतदान शुरू, शुक्रवार को आएंगे नतीजे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव: मतदान शुरू, शुक्रवार को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली,। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के 50 से अधिक कॉलेजों के छात्र गुरुवार को मतदान कर रहे हैं। पहली पाली का मतदान सुबह साढ़े आठ बजे प्रारंभ हुआ है। वहीं, ईवनिंग इन कॉलेजों के छात्र दोपहर में दूसरी पाली में अपना मतदान कर सकेंगे। यह मतदान शाम 7.30 बजे तक जारी रहेगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई और भाजपा समर्थित एबीवीपी के बीच है। हालांकि, इन चुनावों में आम आदमी पार्टी समर्थक छात्र संगठन और लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों की भी मौजूदगी है। छात्र संघ चुनाव के लिए करीब 52 कॉलेजों में अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी कॉलेजों और विभागों के छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव दिल्ली की छात्र राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस साल चुनाव में लगभग 2.75 लाख छात्र मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे शुक्रवार को आएंगे। वोटों की मतगणना 19 सितंबर को सुबह 9 बजे से शुरू की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, मतगणना 19 सितंबर की देर शाम को पूरी हो जाएगी, जिसके बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। मतगणना की यह पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और एनएसयूआई ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (डूसू) चुनाव के लिए केंद्रीय पैनल की चारों प्रमुख सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर आर्यन मान को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर गोविंद तंवर, सचिव पद पर कुणाल चौधरी और सह सचिव पद पर दीपिका झा एबीवीपी के उम्मीदवार हैं।

दूसरी तरफ, एनएसयूआई की ओर से जोश्लिन नंदिता चौधरी अध्यक्ष पद की उम्मीदवार है। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर राहुल झांसला, सचिव पद पर कबीर और सह सचिव पद के लिए लव कुश बधाना मैदान में हैं।

विश्वविद्यालय छात्र संघ में सभी छात्र संगठन अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। छात्र संगठनों का कहना है कि वे केवल छात्रों के मुद्दों पर फोकस करते हैं और यह चुनाव छात्रों से जुड़े विषयों पर लड़ा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें