मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: शेयर बाजार में ऊंचे मुनाफे का लालच देकर ठगे 11 लाख रुपए, गुजरात से दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: शेयर बाजार में ऊंचे  मुनाफे का लालच देकर ठगे 11 लाख रुपए, गुजरात से दो गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के आउटर-नॉर्थ जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े फर्जी स्टॉक ट्रेडिंग घोटाले का भंडाफोड़ करते हुए गुजरात से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भोले-भाले लोगों को शेयर बाजार में ऊंचे मुनाफे का लालच देकर ठगा।

इस घोटाले में एक पीड़ित से 11.20 लाख रुपए की ठगी की गई।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन, एक पासबुक, दो डेबिट कार्ड और एक चेकबुक बरामद की है।

13 मई 2025 को एनसीआरपी पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें फेसबुक ग्रुप के जरिए ब्लिंकएक्समैक्स नामक फर्जी ट्रेडिंग ऐप पर निवेश के लिए लुभाया गया। 5-10 फीसदी दैनिक मुनाफे का झांसा देकर फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाए गए। इसके बाद उनसे 11.20 लाख रुपए ठग लिए गए।

शिकायत के आधार पर आउटर-नॉर्थ साइबर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी हरेश्वर स्वामी और संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय सिंह के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर गोविंद सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इसमें सब-इंस्पेक्टर अमित अहलावत, हेड कांस्टेबल रमन सिंह, मंदीप और पवन शामिल थे।

टीम ने तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गुजरात के साबरकांठा जिले के गढ़ा गांव में छापेमारी की।

वहां से दो आरोपियों, जाबिर हुसैन (38) और माज अरोदिया (30) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप बनाकर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को लुभाया। पीड़ितों का भरोसा जीतने के बाद उन्हें फर्जी बैंक खातों में पैसे जमा करने को कहा गया।

ठगी की रकम को कई खातों में बांटकर गुजरात और महाराष्ट्र के खातों में ट्रांसफर किया गया। जांच में इन खातों का संबंध एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज तीन अन्य शिकायतों से भी जुड़ा, जो एक अंतरराज्यीय साइबर अपराध नेटवर्क की ओर इशारा करता है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान ऐप्स या सोशल मीडिया लिंक के जरिए निवेश न करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें