मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, नकदी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, नकदी बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के साउथ कैंपस थाना पुलिस ने बाबा बालक नाथ मंदिर से दानपात्र चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राजा कुमार (22) और कन्हैया केशरी (25) के रूप में हुई। दोनों आरोपी मूल रूप से बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के बाद चोरी की गई 5 हजार रुपए नकदी और टूटा हुआ दानपात्र बरामद किया।

शिकायतकर्ता सत्य निकेतन के महासचिव आर ठाकुर ने 28 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 27 अगस्त की रात करीब 2 बजे से 2:58 बजे के बीच अज्ञात व्यक्तियों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी लगभग 12 से ₹15 हजार तक की राशि चुराकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना साउथ कैंपस में ई-एफआईआर संख्या 80080512/25, धारा 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ/साउथ कैंपस रविंद्र वर्मा के नेतृत्व और एसीपी वसंत विहार की देखरेख में विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में एचसी आशीष, एचसी शेर सिंह, कांस्टेबल विनोद और कांस्टेबल मंजीत शामिल थे। टीम ने मंदिर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और तकनीकी निगरानी व स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर दोनों आरोपियों को सत्य निकेतन क्षेत्र से दबोच लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चोरी के 5 हजार रुपए और टूटा हुआ दानपात्र बरामद किया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और यह भी बताया कि वे पहले बिहार में दर्ज एक अन्य आपराधिक मामले में शामिल रह चुके हैं, जिसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी हाल ही में बहादुरगढ़, हरियाणा में रह रहे थे और वहां से दिल्ली आते-जाते थे। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें