मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली तुर्कमान गेट मामला: पुलिस ने यूट्यूबर सलमान की तलाश तेज की, माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली तुर्कमान गेट मामला: पुलिस ने यूट्यूबर सलमान की तलाश तेज की, माहौल बिगाड़ने की कोशिश का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान इलाके में हुई पत्थरबाजी की घटना के मामले में जांच तेज की है। इसी कड़ी में यूट्यूबर सलमान की तलाश में टीमें जुटी हैं। आरोप है कि सलमान ने सोशल मीडिया के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने जानकारी दी कि इस मामले में यूट्यूबर सलमान की भी तलाश तेज कर दी गई है।

उसने इलाके के लोगों को इकट्ठा होने की कॉल दी थी। जांच में यह भी सामने आया है कि इलाके के कुछ प्रभावशाली लोगों ने अपने-अपने व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए लोगों को जमा होने के लिए उकसाया। इनका मकसद माहौल खराब करना और प्रशासन व पुलिस के काम में बाधा डालना था।

वहीं, पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी है कि तुर्कमान इलाके में हुई पत्थरबाजी की घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी से भी पूछताछ हो सकती है। पत्थरबाजी की घटना से पहले मोहिबुल्लाह नदवी मौके पर मौजूद थे।

दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारियों के अनुरोध के बावजूद वह आसपास ही रहे थे। फिलहाल सूत्रों ने बताया है कि दिल्ली पुलिस जल्द सपा सांसद को जांच में शामिल होने के लिए समन भेजेगी।

इस मामले में पुलिस अब तक 30 लोगों की पहचान कर चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, बॉडी कैमरा और वायरल वीडियो के आधार पर 30 लोगों की पहचान की है। उन्होंने बताया कि पत्थरबाजी की घटना में 30 लोगों की पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

दिल्ली पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

बता दें कि दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बुधवार सुबह अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर पथराव हुआ है। कथित तौर पर कुछ स्थानीय युवकों ने मस्जिद तोड़ने की अफवाह फैलाई थी, जिससे वहां भीड़ जुटने लगी थी। मौके पर तैनात पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए हालात पर काबू पाया। हालांकि, पत्थरबाजी की घटना में 5 पुलिसकर्मी चोटिल हुए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें