मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: व्यापार मेले में चोर ले उड़े एक लाख रुपए की साड़ी, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: व्यापार मेले में चोर ले उड़े एक लाख रुपए की साड़ी, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में इस समय 44वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) धूमधाम से चल रहा है। हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग देशभर से यहां पहुंच रहे हैं। भारत मंडपम में आयोजित यह ट्रेड फेयर अपनी रौनक, भीड़ और सांस्कृतिक झलकियों के लिए मशहूर है, लेकिन भीड़ बढ़ने के साथ ही चोरी की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं।

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 से 27 नवंबर तक प्रगति मैदान में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम के साथ चल रहा है।

इस मेले में देश–दुनिया के कारोबारी अपने प्रोडक्ट्स पेश करते हैं, जो विजिटर्स के लिए नए इनोवेशन और क्राफ्ट देखने और खरीदने का बड़ा मौका है।

मेले में दिन-ब-दिन भीड़ बढ़ने के बाद चोर सक्रिय हो गए हैं। भीड़भाड़ वाले हॉल और पवेलियन पर बदमाश वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटना में ट्रेड फेयर के एक हॉल से करीब एक लाख रुपए कीमत की साड़ी चोरी हो गई। यह साड़ी प्रदर्शनी और बिक्री के लिए रखी गई थी, लेकिन चोर कब और कैसे ले उड़े, इसका किसी को पता ही नहीं चला। गुरुवार को पुलिस को इस चोरी की जानकारी मिली, हालांकि अभी तक आयोजकों या दुकानदार की तरफ से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

फिर भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुरुआती जांच शुरू कर दी है।

सबसे अहम बात यह है कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है। पुलिस ने फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है और वीडियो के आधार पर चोरों के हुलिए की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

ट्रेड फेयर में चोरी की ऐसी घटनाएं नई नहीं हैं। हर साल किसी न किसी दुकान से महंगे सामान गायब होने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। भीड़ के समय चोर बड़ी चालाकी से दुकान के कोने में घुसकर या किसी को बातों में उलझाकर सामान उठा ले जाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें