मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत, 500 से अधिक जीवीपी स्थलों पर होगा निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत, 500 से अधिक जीवीपी स्थलों पर होगा निरीक्षण

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम ने राजधानी की सड़कों और गलियों से कूड़े के ढेरों को समाप्त करने के लिए शनिवार को एक विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। निगम के नेता सदन प्रवेश वाही ने बताया कि इस अभियान के तहत दिल्ली के सभी जोनों में 517 गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट (जीवीपी) स्थलों पर प्रतिदिन स्वच्छता निरीक्षण किया जाएगा।इस अभियान का नेतृत्व दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह, उपमहापौर जय भगवान यादव, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, स्थायी समिति उपाध्यक्ष सुंदर तंवर, शिक्षा समिति अध्यक्ष योगेश वर्मा और डेम्स समिति अध्यक्ष संदीप कपूर करेंगे। इनके साथ सभी जोनों के अध्यक्ष और निगम के अधिकारी रोजाना सुबह निरीक्षण पर निकलेंगे।महापौर राजा इकबाल सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली को स्वच्छ और हरा-भरा रखना हमारा सामूहिक कर्तव्य है। इस दिशा में नागरिकों की भागीदारी सबसे अहम है।नेता सदन प्रवेश वाही ने बताया कि दिल्ली के 12 जोनों में 517 ऐसे स्थानों की पहचान की गई है जहां नियमित रूप से कूड़ा इकट्ठा हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का लक्ष्य है हर वार्ड, हर जोन और हर सड़क को साफ- सुथरा और कूड़ा-मुक्त बनाना।नेता सदन ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कूड़ा किन कारणों से जमा होता है और उसकी रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। साथ ही, हर दिन की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर निगम मुख्यालय और दिल्ली सरकार को भेजी जाएगी।प्रवेश वाही ने बताया कि जीवीपी स्थलों को न केवल साफ किया जाएगा, बल्कि उन पर पौधे लगाकर आकर्षक रूप में विकसित किया जाएगा ताकि दोबारा लोग वहां कूड़ा न डालें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें