मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:46 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली सरकार 11 वर्षों की समस्याओं को जड़ से खत्म कर रही है : सिरसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली सरकार 11 वर्षों की समस्याओं को जड़ से खत्म कर रही है : सिरसा

नई दिल्ली। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट से शहर के विकास को और गति मिलेगी। दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों की समस्याओं को जड़ से खत्म करने लिए दिन-रात काम कर रही है।मंत्री सिरसा ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में संवाददाता सम्मेलन करते हुए कहा कि केंद्रीय बजट में राजधानी के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने दिल्ली की पब्लिक बॉरोइंग की सीमा बढ़ा दी है, जिससे अब हमें बाजार से 21,000 करोड़ रुपये जुटाने की क्षमता मिली है। इससे दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को बहुत बड़ी मजबूती मिलेगी और शहर के विकास को और गति मिलेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट में दिल्ली को बहुत राहत दी है, इसके लिए उनका बहुत-बहुत धन्यवाद।मंत्री सिरसा ने कहा कि यह बजट हर वर्ग को आगे बढ़ाने का काम करने वाला, उसको सशक्त करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित भारत के साथ-साथ विकसित दिल्ली के सपने को साकार करने वाला है।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध पर मंत्री सिरसा ने कहा कि उन्हें अपने देश के लोगों से ज्यादा बांग्लादेश से प्यार हैं और वोटों के लिए ऐसा करने उचित नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें