मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: शाहदरा पुलिस ने 746 किलो अवैध पटाखे जब्त किए, तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: शाहदरा पुलिस ने 746 किलो अवैध पटाखे जब्त किए, तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस ने त्योहारी सीजन से पहले अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 746 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शाहदरा जिले की एएसबी सेल, फर्श बाजार थाना और विशेष स्टाफ की संयुक्त टीमों ने की।

पहला अभियान 30 सितंबर की रात को एएसबी सेल ने चलाया।

सूचना मिली थी कि गीता कॉलोनी के पटपड़गंज रोड पर दुकान नंबर 561 में अवैध पटाखों का भंडारण और बिक्री हो रही है। सब इंस्पेक्टर अजय तोमर की अगुवाई में एक विशेष टीम ने छापेमारी की और 23 वर्षीय अक्षित को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में अक्षित ने बताया कि वह गुरुग्राम से सस्ते दामों पर पटाखे खरीदकर दिल्ली में ऊंचे दामों पर बेचता था। उसके पिता की उक्त पते पर दुकान थी, जिसे पटाखों पर प्रतिबंध के बाद उसने अवैध कारोबार के लिए इस्तेमाल किया। इस मामले में गीता कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

दूसरा अभियान 4 अक्टूबर को फर्श बाजार थाने की टीम ने चलाया। सूचना मिली थी कि भीकम सिंह कॉलोनी, फर्श बाजार में एक हॉल में अवैध पटाखों का भंडारण हो रहा है।

इंस्पेक्टर अजय करण के नेतृत्व में छापेमारी की गई और 54 वर्षीय राम जीवन गर्ग को 460.35 किलोग्राम प्रतिबंधित पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में राम जीवन ने बताया कि उसने मेरठ से सस्ते दामों पर पटाखे खरीदे और दिल्ली में मुनाफे के लिए बेचे।

इस मामले में फर्श बाजार थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

तीसरा अभियान 5 अक्टूबर को विशेष स्टाफ ने चलाया। गीता कॉलोनी के झील खुरंजा में गोदाम नंबर 135ए में अवैध पटाखों की सूचना पर इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की टीम ने छापा मारा और 54 वर्षीय विनोद कुमार को गिरफ्तार किया। इस मामले में कृष्णा नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

शाहदरा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध पटाखों की बिक्री की सूचना तुरंत दें, ताकि शहर में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। जांच अभी जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें