मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने डाक विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महिपालपुर स्थित एएमपीसी में तैनात पोस्ट अधीक्षक के रूप में हुई है।

सीबीआई की ओर से शनिवार को जारी प्रेस नोट के अनुसार, इस मामले में 17 अप्रैल को शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि उक्त अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं से उनकी ब्रांच ट्रांसफर रोकने और अवकाश (लीव) मंजूर करने के एवज में 20 हजार रुपए की अवैध रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के दौरान सौदा 10 हजार रुपए में तय हुआ, जिसे कुल रिश्वत की रकम का आंशिक भुगतान बताया गया।

जांच एजेंसी ने आगे कहा कि सीबीआई ने शिकायत की पुष्टि के बाद 17 अप्रैल को ही जाल बिछाया और आरोपी को उस समय रंगे हाथ पकड़ लिया, जब वह शिकायतकर्ताओं से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था और उसे स्वीकार कर रहा था। सीबीआई की टीम ने मौके पर ही आरोपी पोस्ट अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

इससे पहले, 8 अप्रैल को सीबीआई ने तमिलनाडु के रानीपेट में जीएसटी विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान येल्लामिली रिंकेश (सुपरिंटेंडेंट) और रामकेश मीणा (इंस्पेक्टर) के रूप में हुई है। सीबीआई के अनुसार, सुपरिंटेंडेंट ने एक करदाता से जीएसटी रजिस्ट्रेशन क्लियर करने के लिए रिश्वत मांगी थी। इस मामले में जांच के दौरान इंस्पेक्टर की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें