मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: यौनशोषण मामले में गिरफ्तार बाबा चैतन्यानंद के मोबाइल से मिले कई लड़कियों के स्क्रीनशॉट्

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: यौनशोषण मामले में गिरफ्तार बाबा चैतन्यानंद के मोबाइल से मिले कई लड़कियों के स्क्रीनशॉट्

नई दिल्ली। लड़कियों के यौनशोषण के मामले में गिरफ्तार आरोपी बाबा चैतन्यानंद जांच में दिल्ली पुलिस का सहयोग नहीं कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान बाबा चैतन्यानंद सरस्वती का चौंकाने वाला व्यवहार सामने आ रहा है। बाबा अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय लगातार झूठ बोल रहा है।

चैतन्यानंद की गिरफ्तारी के बाद उनसे की जा रही पूछताछ में पुलिस को कई हैरान कर देने वाली जानकारी मिली है।

चैतन्यानंद ने न केवल अपनी धार्मिक छवि को लेकर लोगों को धोखा दिया, बल्कि कई युवतियों से गलत तरीके से संपर्क करने की कोशिश भी की। बाबा के मोबाइल फोन से कई लड़कियों के चैट्स और स्क्रीनशॉट्स पुलिस को मिले हैं।

यह भी सामने आया कि बाबा के पास एयर होस्टेस की कई तस्वीरें थीं, जिनके साथ उसने खुद के फोटो खिंचवाए थे। इन तस्वीरों को बाबा ने अपने फोन में रखा हुआ था और इनमें से कुछ फोटो का स्क्रीनशॉट भी मिला है, जो लड़कियों की मोबाइल डीपी से लिए गए थे।

दिल्ली पुलिस के अधिकारी का कहना है कि पूछताछ के दौरान बाबा शुरुआत में गोलमोल जवाब दे रहे थे, लेकिन जब पुलिस ने उन्हें उनके खिलाफ मौजूद सबूतों को दिखाया और सख्ती से सवाल पूछे, तब जाकर बाबा ने कुछ जवाब देना शुरू किया। हालांकि, उसके बयान में लगातार विरोधाभास नजर आ रहा है।

पुलिस ने चैतन्यानंद की दो महिला सहयोगियों को भी हिरासत में लिया है और उन्हें बाबा से आमना-सामना करवाया जा रहा है ताकि बाबा के अपराधों को और पुख्ता किया जा सके। यह भी दावा किया जा रहा है कि इन महिला सहयोगियों से बाबा के और खुलासे हो सकते हैं।

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 28 सितंबर को चैतन्यानंद को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें