मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के स्कूलों को बम धमकियों पर केजरीवाल ने सरकार पर बोला तीखा हमला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के स्कूलों को बम धमकियों पर केजरीवाल ने सरकार पर बोला तीखा हमला

नई दिल्ली। दिल्ली के स्कूलों को लगातार मिल रही बम धमकियों काे लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अभिभावकों, बच्चों और स्कूल प्रशासन में दहशत है।अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि “दिल्ली के स्कूलों को बार-बार बम धमकी मिल रही हैं। हर तरफ अफरा-तफरी हो जाती है, स्कूलों की छुट्टी होती है, बच्चों और अभिभावकों में डर फैलता है लेकिन एक साल से न कोई पकड़ा गया, न कोई कार्रवाई हुई। चार इंजन वाली सरकार राजधानी की सुरक्षा तक नहीं संभाल पा रही। माता-पिता रोज डर में जी रहे हैं। आखिर ये सब कब खत्म होगा?”केजरीवाल ने ‘चार इंजन’ वाली सरकार को कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता और उनके बच्चे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।उल्लेखनीय है कि, शनिवार को एक बार फिर दिल्ली के कई स्कूलों, जिनमें द्वारका का दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय शामिल हैं को बम से उड़ाने की धमकी भरे फोन कॉल और ई-मेल मिले। इससे पहले भी जुलाई और अगस्त में दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों को धमकियां मिली थीं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें