मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूलों को धमकी में एनजीओ का नाम आने पर भाजपा ने साधा आआपा पर निशाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्कूलों को धमकी में एनजीओ का नाम आने पर भाजपा ने साधा आआपा पर निशाना

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकियों के तार एनजीओ से जुड़ने पर आम आदमी पार्टी (आआपा) से स्पष्टीकरण मांगा है। एनजीओ ने अफजल गुरु को बचाने के पक्ष में कैंपेन चलाया था जिसको मुद्दा बनाकर भाजपा आआपा पर निशाना साध रही है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता में दिल्ली पुलिस के खुलासे पर आआपा पर निशाना साधा। त्रिवेदी का कहना है कि अपने आंदोलन काल से ही अरविंद केजरीवाल और उनके साथी नेताओं के तार कई एनजीओ से जुड़े हुए हैं। दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि करीब 400 स्कूलों को धमकी भरे खत भेजने वाले किशोर के अभिभावक एनजीओ से जुड़े हैं। यह एनजीओ अफजल गुरु को फांसी दिए जाने का विरोध कर चुके हैं।सुधांशु ने शंका जताते हुए कहा कि यह दिल्ली में चुनावों से पहले भय का वातावरण तैयार कर राजनीति करने की साजिश हो सकती है। आम आदमी पार्टी का भी कुछ अवांछित एनजीओ से संबंध रहा है और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के माता-पिता भी अफजल गुरु को बचाने की गुहार लगा चुके हैं।त्रिवेदी ने कहा कि आआपा को स्पष्ट करना चाहिए कि उनका बच्चों के अभिभावकों और एनजीओ से क्या संबंध है। इसके साथ ही यह एक और इशारा कर रहा है कि कैसे देश के नौनिहालों के मन में जहर भरने की कोशिश की जा रही है।प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम में कहीं ना कहीं तार अरविंद केजरीवाल और आतिशी से जुड़ते नजर आ रहे हैं। केजरीवाल दिल्ली के ही नहीं बल्कि देश के भी दुश्मन हैं। यह लोग दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों को बसाने की कोशिश कर रहे हैं। विधानसभा चुनाल से पहले दंगों और भय का माहौल बनाना उनकी आदत हो गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें