मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

आज सुबह भी दिल्ली की हवा रही 'बहुत खराब'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आज सुबह भी दिल्ली की हवा रही 'बहुत खराब'

नई दिल्ली। ठंड के दस्तक देने के साथ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में जहर घुला हुआ है। इस स्थिति के लिए अकसर पंजाब और हरियाणा में धान की कटाई के बाद पराली जलाने को जिम्मेदार ठहराया जाता है। दमघोंटू हवा के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रोज डरा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज भी वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' में श्रेणी में रही। सुबह दिल्ली का औसत एक्यूआई 346 दर्ज किया गया।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, आज सुबह एक्यूआई आनंद विहार में 377, मुंडका में 380, वजीरपुर में 390, जहांगीरपुरी में 407, आरकेपुरम में 368, ओखला में 338, बवाना में 400, विवेक विहार में 370 और नरेला में 352 दर्ज किया गया। सनद रहे 0 से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बेहद खराब, 401 और 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।दिल्ली में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ड्रोन से पानी का छिड़काव करने के फैसले के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को आनंद विहार इलाके में प्रायोगिक तौर पर ड्रोन से पानी का छिड़काव किया। आनंद विहार को दिल्ली के सर्वाधिक प्रदूषित इलाकों में से एक माना जाता है।राष्ट्रीय राजधानी में कल शाम भी वायु गुणवत्ता बहुत खराब में श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम चार बजे तक 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 335 (बहुत खराब) रहा। सुबह नौ बजे दिल्ली में एक्यूआई 334 दर्ज किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें