मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: त्रिलोकपुरी के वाल्मीकि मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: त्रिलोकपुरी के वाल्मीकि मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 1 लाख रुपये देने की घोषणा

नई दिल्ली। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र में वाल्मीकि समाज की ओर से एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वाल्मीकि समाज के लोगों ने उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का दिन अत्यंत गर्व और आनंद का क्षण है।

उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर पर आप सभी के बीच आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। भगवान वाल्मीकि जी ने समाज को ज्ञान, समानता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। अगर वे न होते तो हम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और उनके चरित्र को कभी जान ही नहीं पाते।

सीएम ने आगे कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन के छोटे-छोटे प्रसंगों को चरितार्थ किया और मानवता के लिए एक आदर्श ग्रंथ दिया। उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुरी विधानसभा को रामराज्य जैसा बनाना है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि विकास हर गली, हर मोहल्ले तक पहुंचे। इसलिए विधायक रविकांत जब भी मेरे पास आते हैं, मैं उनसे कहती हूं, "जितना फंड चाहिए, लेकर जाओ और अपनी विधानसभा को संवारो।"

सीएम गुप्ता ने समाज में समानता का संदेश देते हुए कहा कि जब प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के झूठे बेर खाए, तो उन्होंने यह सिद्ध किया कि समाज का हर व्यक्ति समान है।

उन्होंने कहा कि हम सब एक ही गाड़ी के पहिए हैं। अगर एक पहिया भी रुक जाए, तो गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकती। इसलिए हमारी सरकार सभी वर्गों को समान अवसर और समान सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम ने कहा कि जब पीएम मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनवाया, तब उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर के निर्माण का भी ध्यान रखा। वहीं अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखा।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने त्रिलोकपुरी के वाल्मीकि मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 1 लाख रुपये की राशि की घोषणा की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें