मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: रोहित गोदारा का शूटर अंकित मुठभेड के बाद गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली: रोहित गोदारा का शूटर अंकित मुठभेड के बाद गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गुरुवार को पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जहांगीरपुरी इलाके में मुठभेड़ के दौरान कुख्यात अपराधी रोहित गोदारा गैंग का शूटर अंकित पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुठभेड़ के दौरान अंकित के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, बदमाश अंकित का दिल्ली आगमन एक बड़ी साजिश का हिस्सा था। वह यहां एक व्यापारी को डराने और उससे रंगदारी वसूलने के लिए फायरिंग करने वाला था। अंकित को यह आदेश गैंगस्टर रोहित गोदारा की ओर से मिले थे। गोदारा का गैंग लगातार दिल्ली और आसपास के इलाकों में रंगदारी और फायरिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा है।

जानकारी के अनुसार, अंकित जहांगीरपुरी इलाके में अपने एक साथी से मिलने पहुंचा था, जिसके बाद दोनों मिलकर व्यापारी पर फायरिंग करने वाले थे। लेकिन स्पेशल सेल की टीम को इस योजना की जानकारी मिल गई। जैसे ही अंकित मौके पर पहुंचा, पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को घिरा देख उसने भागने और पुलिस पर फायरिंग की कोशिश की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में अंकित के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे दबोच लिया गया।

गिरफ्तार अंकित को रोहित गोदारा गैंग का सक्रिय सदस्य और शूटर बताया जा रहा है। पुलिस अब उससे गहनता से पूछताछ करेगी।

इससे पहले, दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में हुई एक ब्लाइंड लूट की गुत्थी को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें