मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली हाई कोर्ट शरजील इमाम की जमानत पर तेजी से सुनवाई करे ः सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली हाई कोर्ट शरजील इमाम की जमानत पर तेजी से सुनवाई करे ः सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट से कहा है कि वो दिल्ली दंगों से जुड़े मामले में आरोपित शरजील इमाम की जमानत अर्जी पर तेज़ी से सुनवाई करे। जस्टिस बेला त्रिवेदी की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये आदेश दिया। शरजील इमाम की ओर से दायर अर्जी में कहा गया था कि हाई कोर्ट में उनकी ज़मानत अर्जी पर दो साल से सुनवाई नहीं हो पा रही है। उनकी याचिका 64 बार सुनवाई के लिए लिस्ट हुई। इनमें से सिर्फ 8 बार उनके वकील की ओर से सुनवाई टालने का आग्रह किया गया। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट हाई कोर्ट को जल्द जमानत अर्जी पर फैसला लेने को कहे या फिर सुप्रीम कोर्ट ख़ुद ही ज़मानत पर फैसला ले।सुप्रीम कोर्ट ने शरजील इमाम को अपनी ओर से तो जमानत देने से इनकार कर दिया परन्तु हाई कोर्ट को अर्जी पर तेजी से सुनवाई करने के लिए जरूर कहा है। शरजील इमाम पर उत्तर पूर्वी दिल्ली में 2020 में हुए दंगे की साजिश रचने का आरोप है। इस दंगे में 53 लोगों की मौत हुई थी और सार्वजनिक और निजी संपत्तियों काे नुक़सान हुआ था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें