मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन मिलाप’ बना मासूम की मुस्कान की वजह — 3 साल का खोया बच्चा एक घंटे में परिवार से मिलवाया गया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस का ‘ऑपरेशन मिलाप’ बना मासूम की मुस्कान की वजह — 3 साल का खोया बच्चा एक घंटे में परिवार से मिलवाया गया

दिल्ली पुलिस न केवल कानून व्यवस्था की प्रहरी है, बल्कि हर नागरिक की सुरक्षा और भावनात्मक संवेदनाओं की सच्ची संरक्षक भी है।

नई दिल्ली, 30 जून 2025 — जब

कोई बच्चा घर से बिछड़ जाता है, तो हर बीतता पल एक परिवार के लिए सदमे

और बेचैनी से भरा होता है। लेकिन दिल्ली पुलिस की तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता

ने एक ऐसी ही स्थिति को दुख से राहत और डर से उम्मीद में बदल दिया। सदर बाजार थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने

‘ऑपरेशन मिलाप’ के तहत एक 3 वर्षीय

बच्चे को मात्र एक घंटे में उसके माता-पिता से मिलाकर मानवता और जिम्मेदारी की अनूठी

मिसाल पेश की।

घटना 29 जून की शाम करीब 6

बजे की है, जब हेड कांस्टेबल रोहित और कांस्टेबल नवाब, एसआई आकाशदीप (प्रभारी पीपी आहाता किदारा) के नेतृत्व में

नियमित गश्त पर थे। बारा

टूटी चौक के

पास उन्होंने एक मासूम बच्चे को अकेला, डरा-सहमा

और रोते हुए देखा। बच्चा न तो अपने नाम के बारे में बता पा रहा था और न ही अपने घर

के बारे में। बिना समय गंवाए, टीम ने बच्चे को सुरक्षित अपनी निगरानी

में लिया और तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

ड्यूटी पर मौजूद महिला उपनिरीक्षक दीपिका भी

तुरंत टीम के साथ जुड़ गईं और बच्चे की पहचान व परिवार की तलाश शुरू की गई। बच्चे

को भावनात्मक सहारा देने के लिए उसे बिस्किट और आइसक्रीम दी गई, जिससे उसका भय कुछ कम हो सका।

बच्चे के लापता होने की जानकारी स्थानीय मंदिरों, पुलिस बूथों और आस-पास के दुकानदारों, राहगीरों

के माध्यम से साझा की गई। साथ ही पुलिस कर्मियों और RWA/MWA व्हाट्सएप

ग्रुप्स में बच्चे की तस्वीर भेजी गई। प्रयासों में तेजी लाते हुए, आस-पास के थानों में भी सूचना साझा की गई।

लगातार और समर्पित प्रयासों के चलते, बच्चे के पिता विनय, निवासी

गली बरना, सदर बाजार, को

एक घंटे के भीतर तलाश लिया गया। वे खुद भी अपने बेटे की तलाश में थे और पुलिस

स्टेशन पहुंचने ही वाले थे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रहा था, लेकिन खेल-खेल में वह बारा टूटी चौक की ओर निकल गया और रास्ता भटक गया। बच्चे की गुमशुदगी में किसी

तरह की आपराधिक आशंका नहीं पाई गई।

थोड़ी ही देर बाद, बच्चे

को संपूर्ण सत्यापन के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया।

बच्चे के चेहरे पर मुस्कान और माता-पिता की आंखों में आभार था — और यह सब संभव हो सका दिल्ली पुलिस के ‘ऑपरेशन

मिलाप’ की मुहिम, मानवीय दृष्टिकोण और टीम की मुस्तैदी से।

उपायुक्त पुलिस (उत्तर जिला), राजा बंथिया ने इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम की पीठ थपथपाई

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें