मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस की एएसबी सेल ने अवैध हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस की एएसबी सेल ने अवैध हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्वी जिले की एंटी स्नैचिंग एंड बर्गरली सेल (एएसबी) अवैध हथियारों के कब्जे और उपयोग में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एएसबी सेल ने एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से संभावित आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सका और जिले में जन सुरक्षा को बढ़ावा मिला।

पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार के अनुसार, पूर्वी जिले में हाल ही में अवैध हथियारों से जुड़ी घटनाओं को देखते हुए एएसबी सेल को सक्रिय अपराधियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपा गई थी।

इसके बाद एसआई अजय तोमर (प्रभारी एएसबी सेल/पूर्वी) के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में सादे कपड़ों में लगातार खुफिया जानकारी जुटाने के अभियान चलाया। अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्थानीय मुखबिरों को सक्रिय किया। इसी बीच 31 मार्च को विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि एक खतरनाक अपराधी अवैध हथियार लेकर खेलगांव रोड के पास आने वाला है।

तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम ने लोहे के पुल के पास एक जाल बिछाया। शाम लगभग 6:00 बजे मुखबिर द्वारा पहचान किए जाने पर संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान अर्जुन उर्फ ​​सोनू निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान अर्जुन के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इसके बाद पुलिस स्टेशन मंडावली में शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसे दिसंबर 2025 में मंडोली जेल से जमानत पर रिहा किया गया था और उसने एक परिचित से हथियार लिया था।

पुलिस ने बताया कि हथियार देने वाले की पहचान और उसकी गिरफ्तारी के साथ-साथ व्यापक नेटवर्क का पर्दाफाश करने का प्रयास जारी है। कक्षा पांच पास अर्जुन उर्फ सोनू आदतन अपराधी है और 15 पूर्व आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें