मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 8 घंटे में लखनऊ से बरामद किया अपहृत 4 साल का नाबालिग, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 8 घंटे में लखनऊ से बरामद किया अपहृत 4 साल का नाबालिग, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के थाना अमर कॉलोनी ने एक साहसिक अभियान चलाकर मात्र 8 घंटे के भीतर लखनऊ से एक 4 साल के नाबालिग बच्चे को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। आरोपी सुधाकर सिंह को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह बच्चे को अपने पैतृक गांव ले जा रहा था।

पूरी घटना 12 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई, जब शिकायतकर्ता पवन गुप्ता ने अपने घर के पास आरोपी सुधाकर सिंह को देखा।

आरोपी वहां से भाग गया, लेकिन दोपहर 4.30 बजे पवन को उनकी पत्नी कंचन गुप्ता का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि सुधाकर ने उनके बेटे का अपहरण कर लिया है। बच्चा उस समय घर के बाहर खेल रहा था।

जांच में पता चला कि कंचन पिछले एक साल से इंस्टाग्राम के माध्यम से सुधाकर के संपर्क में थीं। आरोपी ने पहले भी दंपति को धमकी दी थी कि यदि कंचन उसके साथ रहने से इनकार करेंगी, तो वह उनके बेटे का अपहरण कर लेगा। इस खुलासे ने मामले को और गंभीर बना दिया।

तुरंत अमर कॉलोनी थाने में धारा 317(2)/140 बीएनएस के तहत एफआईआर संख्या 557/25 दर्ज की गई। अपराध की गंभीरता को देखते हुए, इंस्पेक्टर रिजवान खान (एसएचओ/अमर कॉलोनी) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम में एसआई रोशन लाल (आई/सी पीपी एसएन पुरी), एचसी सुनील कुमार, एचसी राजेश और एचसी रणवीर शामिल थे।

एसीपी/कालकाजी राकेश शर्मा की कड़ी निगरानी में टीम ने तकनीकी निगरानी (सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग) और मैनुअल इंटेलिजेंस का सहारा लिया। आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, टीम ने उसके रूट का पता लगाया। लगातार प्रयासों से, 13 अक्टूबर की सुबह सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर लखनऊ रेलवे स्टेशन पर आरोपी को धर दबोचा गया। बच्चा सुरक्षित बरामद हो गया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह बच्चे का इस्तेमाल कर कंचन पर शादी का दबाव बनाने के लिए अपने पैतृक गांव जा रहा था। सुधाकर सिंह (24 वर्ष), पुत्र वीरेंद्र सिंह, निवासी दिलीगिरधर, मिल्कीपुर, थाना इनायत नगर, जिला अयोध्या, उत्तर प्रदेश, फूल बेचने का काम करता है।

उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन और अन्य सामान जब्त कर लिए हैं। मामले की जांच और सोशल मीडिया पर उसके अन्य संपर्कों की पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें