मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:43 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने सुलझाया दयालपुर हत्याकांड, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने सुलझाया दयालपुर हत्याकांड, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी बरामद

नई दिल्ली। दयालपुर थाना क्षेत्र में राशिद की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी भी बरामद की है, जो चोरी की निकली।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के लिए गठित विशेष टीमों ने अलग-अलग स्रोतों के जरिए साक्ष्य जुटाए और तकनीकी व स्थानीय जांच के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांद बाग इलाके के 21 वर्षीय अयान और खजूरी खास इलाके के 20 वर्षीय इमरान के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्कूटी बरामद की, जिसका इस्तेमाल हत्या की वारदात में किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि यह स्कूटी नूर-ए-इलाही इलाके से चोरी की गई थी। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल किया है। फिलहाल, पुलिस की मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

वहीं, बुधवार को दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

शुरुआती जानकारी सामने आई कि संगम विहार में शिव मंदिर के पीछे गली नंबर-16 व्यक्ति को गोली मारी गई। बताया गया कि पारिवारिक विवाद में व्यक्ति को गोली मारी गई। दोनों व्यक्ति (आरोपी और मृतक) एक ही परिवार के हैं।

हालांकि, लगातार कई राउंड फायर के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दोनों (आरोपी और मृतक) एक ही परिवार के हैं। दोनों में पहले लड़ाई झगड़ा हुआ था। उसी में गोली मार दी गई। उन्होंने बताया कि 4-5 राउंड फायरिंग की गई थी। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि अपना पारिवारिक मामला बताते हुए उन्होंने इस विवाद में अन्य लोगों को दखल देने से मना किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें