मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने चोरी के तीन मामले को सुलझाया, दो शातिर चोर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने चोरी के तीन मामले को सुलझाया, दो शातिर चोर गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिला पुलिस के किशनगढ़ थाना स्टाफ ने वाहन चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और तकनीकी निगरानी के जरिए पुलिस ने दोनों आरोपियों पर शिकंजा कसा है। आरोपियों के कब्जे से चेरी के तीन एलॉय व्हील टायर सहित एलॉय व्हील खोलने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार और वारदात में प्रयुक्त हुंडई ऑरा कार बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित (37) और केतन टोकस के रूप में हुई। दोनों आरोपी नई दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

दरअसल, 29 जनवरी को थाना किशनगढ़ में ऑनलाइन ई-एफआईआर संख्या 80008769/26, धारा 303(2)/317(2)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता वी कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके हुंडई ऑरा कार से पार्किंग के दौरान अज्ञात चोर एलॉय व्हील और टायर चोरी कर ले गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। घटना स्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई, जिसमें 28 जनवरी को शाम करीब 5:30 बजे दो से तीन संदिग्ध युवक शिकायतकर्ता की कार के आसपास घूमते हुए नजर आए। फुटेज के विश्लेषण में एक हुंडई कार को संदिग्ध वाहन के रूप में चिन्हित किया गया।

जांच में सामने आया कि संदिग्ध वाहन आरोपी अंकित के नाम पर पंजीकृत है। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की गतिविधियों को लाजपत नगर, महिपालपुर और किशनगढ़ इलाकों में ट्रेस किया। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अंकित को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया। लगातार पूछताछ के दौरान अंकित ने चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर तीन चोरी किए गए एलॉय व्हील टायर सहित बरामद किए गए। आगे की पूछताछ में उसके साथी केतन टोकस को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एलॉय व्हील खोलने और नट ढीले करने में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद हुए।

इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए एसआई धर्मेंद्र, हेड कांस्टेबल योगेश, हेड कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल संजीव और कांस्टेबल धर्मेंद्र की एक विशेष टीम गठित की गई थी। यह कार्रवाई इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव, एसएचओ किशनगढ़ की निगरानी में और मेल्विन वर्गीस, आईपीएस, एसीपी सफदरजंग एन्क्लेव के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी अंकित पहले ड्राइवर के रूप में काम करता था और बाद में रैपिडो पर हुंडई ऑरा कार चलाने लगा। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और चोरी से प्राप्त पैसों का इस्तेमाल नशीले पदार्थों के लिए करते थे।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना किशनगढ़ के तहत दर्ज कुल तीन चोरी के मामलों का खुलासा किया है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें