मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने ब्लाइंड लूट का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने ब्लाइंड लूट का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में हुई एक ब्लाइंड लूट की गुत्थी को महज 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल ऑटो बरामद कर लिया है।

दरअसल, 7 सितंबर को वसंत कुंज साउथ थाना में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें लूट की सूचना दी गई। यह मामला उप-निरीक्षक (एसआई) श्रीकांत को सौंपा गया, जिन्होंने तुरंत बीट स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता राजेश कुमार का बयान दर्ज किया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 6 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने ऑफिस डीटीडीसी एक्सप्रेस लिमिटेड, समालखा जा रहे थे। इसी दौरान निशा नर्सरी, राजोकेरी फ्लाईओवर के पास दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रोककर उनका मोबाइल फोन लूट लिया और ऑटो में सवार होकर फरार हो गए।

इस मामले में वसंत कुंज साउथ थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

एसीपी वसंत कुंज और थाना प्रभारी वसंत कुंज साउथ की देखरेख में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी जांच की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के लिए एक ऑटो का इस्तेमाल किया था।

ऑटो की पहचान कर उसके मालिक मनीष निवासी संजय कॉलोनी, भाटी माइंस को पकड़ा गया। पूछताछ में मनीष ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और अपने दोनों साथियों के नाम भी बताए।

इसके बाद पुलिस ने तत्परता से दबिश दी और दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में से अनिल उर्फ गाठिया के कब्जे से शिकायतकर्ता का लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया।

आरोपियों की पहचान मनीष, अनिल उर्फ टिंडे और अनिल उर्फ गाठिया के रूप में हुई। आरोपी अनिल पर पहले से भी एक मामला दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें