मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला सुलझाया, दो हमलावर गिरफ्तार; हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला सुलझाया, दो हमलावर गिरफ्तार; हथियार बरामद

नई दिल्ली उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए हत्या के प्रयास के एक मामले को पुलिस ने मात्र 24 घंटे में सुलझा लिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध में इस्तेमाल पेपर कटर भी बरामद कर लिया गया। घायलों की हालत स्थिर है और इलाज जारी है।

घटना गुरुवार रात करीब 11.30 बजे कबीर नगर की 33 फुटा रोड पर हुई।

पीड़ित शाज़ेब (30 वर्ष) और उसका दोस्त शैद (27 वर्ष) घर लौट रहे थे जब दो युवकों ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाया तो हमलावर भाग निकले। घायलों को तुरंत जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी हुई। शुक्रवार सुबह 1.36 बजे पुलिस को मारपीट की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि घायलों को पहले ही अस्पताल भेजा जा चुका था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के धब्बे, कपड़े के टुकड़े और अन्य साक्ष्य जुटाए।

वेलकम थाने में धारा 109(1), 115(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएचओ इंस्पेक्टर रूपेश कुमार खत्री के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसमें एसआई, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल थे। सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और तकनीकी निगरानी से सुराग मिले। शुक्रवार देर रात तक दोनों संदिग्धों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तोहीद (23 वर्ष), पुत्र अजमल, गली नंबर 1, हमजा मस्जिद के पास, कबीर नगर और अजहर अली उर्फ अज्जू (24 वर्ष), पुत्र अफजल, गली नंबर 8, कबीर नगर के रूप में हुई।

दोनों पीड़ितों के पड़ोसी हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि शाजेब और शैद के साथ उनकी पुरानी दुश्मनी थी। छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा हुआ करता था, जो अब बदले की आग बन गया। आरोपियों ने बताया कि उसने बाजार से पेपर कटर खरीदा और अजहर को साथ लिया। दोनों ने मौका देखकर हमला किया। उनकी निशानदेही पर हथियार बरामद कर लिया गया। जांच में पता चला कि अजहर पर पहले से दो आपराधिक मामले (मारपीट और चोरी) दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें