मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत मार्च में 155 लापता लोगों को परिवार से मिलाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत मार्च में 155 लापता लोगों को परिवार से मिलाया

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मार्च महीने में 39 लापता बच्चों और 116 वयस्कों को उनके परिवारों से मिलाकर एक सराहनीय काम किया है।

लापता व्यक्तियों की रिपोर्ट मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया। स्थानीय पूछताछ ने इसमें अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की जांच करने और अपहृत व्यक्तियों की तस्वीरें ऑटो स्टैंड, ई-रिक्शा स्टैंड, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर दिखाने जैसे प्रयास भी किए गए। लापता व्यक्तियों की आवाजाही का पता लगाने के लिए बस ड्राइवरों, कंडक्टरों और विक्रेताओं से भी पूछताछ की गई।

तलाशी अभियानों के दौरान स्थानीय मुखबिरों की मदद भी ली गई। इसके अतिरिक्त, आसपास के पुलिस स्टेशनों और अस्पतालों के रिकॉर्ड की भी गहन जांच की गई। इन त्वरित और समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस 1 मार्च से 31 मार्च के बीच 155 लापता व्यक्तियों (जिनमें 39 लापता बच्चे और 116 लापता वयस्क शामिल हैं) का पता लगाने में सफल रही।

पुलिस टीमों ने ऑपरेशन मिलाप के तहत इन व्यक्तियों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवारों से मिलाने में समर्पण और पेशेवर रवैया दिखाया। इस दौरान चलाए गए सफल ऑपरेशन्स वसंत विहार पुलिस ने तीन लापता महिलाओं को ढूंढ कर सुरक्षित उनके घर पहुंचाया, वहीं आरके पुरम पुलिस ने एक पुरुष और दो महिलाओं सहित तीन लोगों को बरामद किया। साउथ कैंपस में एक नाबालिग लड़की और एक महिला सुरक्षित मिलीं।

वसंत कुंज नॉर्थ और साउथ की टीमों ने कुल 21 लोगों को ढूंढा, जिसमें 8 नाबालिग लड़कियां और पुरुष-महिला शामिल थे। कापसहेड़ा पुलिस ने 25 लोगों को, पालम गांव पुलिस ने 17 लोगों को, और सागरपुर पुलिस ने 19 व्यक्तियों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुँचाया। दिल्ली कैंट पुलिस ने पांच, सरोजिनी नगर ने पांच और एसजे एन्क्लेव ने 16 लापता व्यक्तियों को बरामद किया। किशनगढ़ पुलिस ने आठ लोगों को ढूंढा। इसके अलावा, एएचटीयू/एसडब्ल्यूडी ने 19 लापता नाबालिग बच्चों को बरामद किया और डीएमपीयू/एसडब्ल्यूडी ने तीन लापता व्यक्तियों को उनके परिवारों से मिलवाया।

ऑपरेशन मिलाप के तहत दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने 155 लापता लोगों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करके जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को फिर से दोहराया। टीम के मानवीय दृष्टिकोण, व्यवस्थित जांच और त्वरित कार्रवाई ने कई दुखी परिवारों को उम्मीद और राहत दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें