मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने दो सगे चोर भाइयों को दबोचा, चोरी का सामान बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने दो सगे चोर भाइयों को दबोचा, चोरी का सामान बरामद

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस दक्षिण जिले ने वाहन चोरी और सेंधमारी के मामलों में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सी.आर. पार्क पुलिस स्टेशन के सतर्क पिकेट स्टाफ ने अलकनंदा मार्केट के पास नियमित वाहन चेकिंग के दौरान दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी वाहन चोरी और कई सेंधमारी की घटनाओं में शामिल थे।

पुलिस टीम को देखते ही दोनों आरोपियों ने एक मोटरसाइकिल पर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें पकड़ लिया। बरामद मोटरसाइकिल वसंत कुंज नॉर्थ से चोरी हुई थी, जिसकी ई-एफआईआर पहले से दर्ज थी।

आरोपियों की पहचान दीपक उर्फ सेठी (31 वर्ष) और टिंकू उर्फ भोला (29 वर्ष) पुत्र राजेंदर, निवासी आया नगर, दक्षिण दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि बुरी संगत के कारण नशे की लत लगने के बाद उन्होंने चोरी और सेंधमारी शुरू कर दी थी। वे चोरी की मोटरसाइकिल से इलाके की रेकी करते थे और खाली पड़े घरों को निशाना बनाते थे।

आरोपी मुख्य रूप से उन घरों को टारगेट करते थे जो लंबे समय से बंद पड़े थे। रात के समय वे छत, बालकनी या पीछे के रास्ते से घरों में सेंध लगाते थे। चोरी का सामान घर पर छिपाकर बाद में बाजार में बेच देते थे।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें 11 मोबाइल फोन, 7 कलाई घड़ियां, 2 सोने की चेन, लगभग 750 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण, 99,000 रुपए नकद, एक चांदी की मूर्ति, एक बटनदार चाकू और एक चोरी की मोटरसाइकिल शामिल हैं।

इस गिरफ्तारी से कुल 5 मामले सुलझाए गए हैं, जिनमें फतेहपुर बेरी थाने के 3 सेंधमारी के मामले, वसंत कुंज का 1 वाहन चोरी का मामला और सी.आर. पार्क का आर्म्स एक्ट का 1 मामला शामिल है।

दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई सड़क अपराध और संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्ती से नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दक्षिण जिला पुलिस कमिश्नर ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराध के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति के तहत ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें