मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात चेन स्नैचर को दबोचा, साथी भी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने कुख्यात चेन स्नैचर को दबोचा, साथी भी गिरफ्तार

नई दिल्ली। द्वारका जिले के डाबड़ी में पुलिस ने एक कुख्यात चेन स्नैचर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नकली नंबर प्लेट और बाइक भी जब्त की है। वहीं उसके साथी के पास से 80,000 रुपये नगद बरामद किया गया है।

मामला 26 मार्च का है, जब रामनवमी के मौके पर पूजा से लौट रही 58 साल की महिला के गले से अचानक आरोपी ने बाइक पर सवार होकर सोने की चेन छीन ली। पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इस मामले की जांच के लिए एसआई अनिल कुमार, एएसआई धर्मेंद्र, एचसी बच्चू और एचसी राजेंद्र की टीम बनाई गई, जिसकी अगुवाई एसएचओ डाबड़ी इंस्पेक्टर गंगा राम मीणा ने की।

टीम ने 25 किलोमीटर के एरिया में लगे 250 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और आरोपी की लोकेशन वसंत कुंज के पास ट्रेस की।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान करन शिवपुरी उर्फ कांची (32) के रूप में हुई। वह पहले भी 27 मामलों में लिप्त रह चुका है।

करन को मसूदपुर डेयरी, वसंत कुंज से गिरफ्तार किया गया और पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के पास से एक बजाज पल्सर बाइक, नकली नंबर प्लेट और वारदात के समय पहने कपड़े भी बरामद किए गए।

पूछताछ में करन ने बताया कि उसने चोरी की चेन अपने साथी विपिन कुमार उर्फ बंटी (32) को दी थी।

विपिन से पूछताछ के बाद पता चला कि उसने चेन को मनी ट्रांसफर के माध्यम से 1,18,000 रुपए में बालाजी ज्वैलर्स महिपालपुर के मालिक हिमांशु वर्मा को बेच दिया था। पुलिस ने विपिन से 80,000 रुपए की रकम भी बरामद कर ली, जो चेन की चोरी से मिली थी। वहीं, हिमांशु वर्मा अभी फरार है और उसकी तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें