मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल और स्कूटी बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल और स्कूटी बरामद

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू खान उर्फ कोटल (24) और अजय उर्फ बंटी (24) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक छीना हुआ मोबाइल फोन, एक चोरी का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी बरामद की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन आरोपियों ने 9 फरवरी की रात करीब 10:45 बजे घटना को अंजाम दिया था। उसी दौरान थाना दिल्ली कैंट में मोबाइल स्नैचिंग की पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पीड़ित तरुश्र सिंह (20) निवासी लखनऊ मिला। उसने बताया कि वह इंजीनियरिंग का छात्र है और कैंपस से एक सप्ताह की छुट्टी लेकर लखनऊ जा रहा था। रात करीब 10:40 बजे वह धौला कुआं मेट्रो स्टेशन के बाहर बस का इंतजार कर रहा था, तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए।

पीड़ित की शिकायत पर थाना दिल्ली कैंट में बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी रिंकू खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से स्नैच किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ तथा वारदात में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त कर ली गई, जो उसके पिता के नाम पर पंजीकृत पाई गई।

लगातार जांच के दौरान सह-आरोपी अजय उर्फ बंटी की पहचान कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में एक अन्य मोबाइल चोरी का मामला भी सुलझा।

पुलिस के अनुसार, रिंकू खान पहले चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के 8 मामलों में संलिप्त रहा है, जबकि अजय 6 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। मामले की आगे की जांच जारी है। दोनों आरोपी ईस्ट मेहरम नगर, दिल्ली के निवासी हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ अन्य मामले में भी शामिल थे, उसकी जांच की जा रही है और जल्द ही कई मामलों के और खुलासे हो सकते हैं। इसके साथ ही इन पर दिल्ली के किस-किस थाने में मुकदमा दर्ज है, उसका पता लगाया जा रहा है। बरामद सामान को पीड़ित तरुश्र सिंह को वापस कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें