मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

मोबाइल चोरी मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोबाइल चोरी मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी दबोचा

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक हाल के दिनों में पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही थी। इसे गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी की निगरानी तथा एसीपी मधु विहार के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस टीम में हेड कांस्टेबल प्रदीप और हेड कांस्टेबल शीशपाल को संवेदनशील इलाकों में सघन गश्त की जिम्मेदारी दी गई थी।

उन्होंने बताया कि मुजफ्फर वह अपने चाचा को छोड़ने के लिए आईएसबीटी आनंद विहार आया था। वह बस अड्डे के निकास द्वार के पास खड़ा होकर अपना मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान एक युवक अचानक उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भागने लगा। इसके बाद मुजफ्फर ने शोर मचा दिया।

मोबाइल चोरी की आवाज सुनते ही पास में ही गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी का पीछा शुरू कर दिया। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से शिकायतकर्ता का छीना गया मोबाइल फोन बरामद हो गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमन उर्फ बंदर (28) निवासी नंद नगरी, दिल्ली के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी केवल छठी कक्षा तक पढ़ा है और मजदूरी करता है, लेकिन नशे की लत के कारण वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया। वह गांजा, स्मैक और शराब का आदी बताया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 2017 से लगातार अपराधों में सक्रिय रहा है और नॉर्थ-ईस्ट जिला, शाहदरा जिला तथा क्राइम ब्रांच के विभिन्न थानों में दर्ज 39 मामलों में उसकी संलिप्तता रही है। उसके खिलाफ लूट, झपटमारी, चोरी, आर्म्स एक्ट और एक्साइज एक्ट के मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया थाना में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि सतर्क गश्त और त्वरित कार्रवाई के कारण ही आरोपी को समय रहते गिरफ्तार किया जा सका।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें