मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने लाल किले में घुसने की कोशिश कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने लाल किले में घुसने की कोशिश कर रहे पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस ने लाल किले में एक बड़ी सुरक्षा चूक को टालते हुए पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये सभी युवक जबरन लाल किले के भीतर घुसने की कोशिश कर रहे थे।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए सभी लोग अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। वे दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं। इनकी उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। पुलिस ने इनके पास से कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को लाल किला प्रवेश नियंत्रण कक्ष के पास हमारे सतर्क जांच दल ने 5 व्यक्तियों को रोका। उनके पास प्रवेश के लिए वैध पास नहीं था। पूछताछ करने पर पता चला कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं। वे लाल किला देखने आए थे, क्योंकि उन्हें पता नहीं था कि लाल किला 15 जुलाई से आम जनता के लिए बंद है। हालांकि, इन नागरिकों से पूछताछ में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। उन्हें कानून के अनुसार निर्वासित करने की प्रक्रिया चल रही है।

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब 15 अगस्त को 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से पहले राजधानी में रोजाना सुरक्षा अभ्यास कर रही है।

सुरक्षा कारणों से 16 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी में पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर, हैंग-ग्लाइडर, यूएवी, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट से संचालित एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून, छोटे आकार के संचालित एयरक्राफ्ट, क्वाडकॉप्टर या एयरक्राफ्ट से पैरा जंपिंग जैसी गतिविधियों पर प्रतिबंध है। दिल्ली पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह ने पिछले दिनों यह आदेश जारी किए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें