मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस ने चोरी करते हुए चोर को किया गिरफ्तार, सामान बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस ने चोरी करते हुए चोर को किया गिरफ्तार, सामान बरामद

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में पुलिस ने एक चोर को चोरी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया घरेलू सामान भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, विकास मार्ग स्थित एक मकान में चोरी की घटना सामने आई। शिकायतकर्ता अब्दुल बासित जब अपने घर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि घर के अंदर के ताले टूटे हुए हैं और सामान गायब है। इसी दौरान उनकी नजर एक संदिग्ध व्यक्ति पर पड़ी, जो बालकनी के पास से हरे रंग का थैला लेकर निकल रहा था।

शक होने पर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी भागने लगा।

घर में शोर मचाने की आवाज सुनते ही प्रीत विहार थाने की गश्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सोहन कालिया (30) के रूप में हुई, जो चित्रा विहार झुग्गी का निवासी है।

वहीं पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल राम सिंह और कांस्टेबल बिजेंद्र शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपी के पास मिले थैले की तलाशी लेने पर उसमें चोरी का कई घरेलू सामान बरामद हुआ। बरामद वस्तुओं में इलेक्ट्रिक वायरिंग सेट, बाथरूम फिटिंग पाइप, हैंड शॉवर, नकली ज्वेलरी, स्टील का फ्राई पैन, इलेक्ट्रिक जूसर और एक्सटेंशन बोर्ड शामिल हैं। शिकायतकर्ता ने मौके पर ही सभी सामान की पहचान कर ली।

इस संबंध में प्रीत विहार थाने में एफआईआर संख्या 67/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और 35 से अधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें चोरी, झपटमारी, लूट और वाहन चोरी जैसे अपराध शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है और अपनी लत को पूरा करने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहता है। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी के बाकी सामान की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। यह कार्रवाई क्षेत्र में सक्रिय पुलिसिंग और अपराध पर नियंत्रण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें