मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस ने रांची के लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस ने रांची के लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

रांची। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को रांची के लोअर बाजार इलाके से आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध आतंकी अशहर दानिश को गिरफ्तार किया गया।

उसने शहर के इस्लामनगर स्थित तबारक लॉज को ठिकाना बना रखा था। उसके पास से हथियार, केमिकल और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। दिल्ली पुलिस और एटीएस ने झारखंड के पलामू में भी छापेमारी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आतंकी अशहर दानिश मूल रूप से झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल काफी समय से उसकी तलाश में थी। उसके खिलाफ दिल्ली में दर्ज एक मामले के आधार पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।

विश्वसनीय इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस ने साझा अभियान चलाकर उसे दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद दानिश को दिल्ली पुलिस की टीम रिमांड पर अपने साथ ले जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, तबारक लॉज में छापेमारी के दौरान पुलिस को हथियार और विस्फोटक सामग्री बनाने में उपयोग होने वाले केमिकल मिले हैं। इसके अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जिनकी तकनीकी जांच कराई जाएगी। जांच एजेंसियों का मानना है कि दानिश किसी बड़ी साजिश की तैयारी में था।

पिछले साल भी झारखंड एटीएस और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से रांची, हजारीबाग और लोहरदगा में 16 जगहों पर छापेमारी की थी। उस दौरान नौ संदिग्धों को पकड़ा गया था, जिनमें रांची के मेडिका अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट के पद पर कार्यरत डॉ. इश्तियाक अहमद भी शामिल था।

ताजा गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि आतंकी संगठन झारखंड को सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। एजेंसियां अब बरामद सामग्रियों की फॉरेंसिक जांच और आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की कड़ियों को खंगालने में जुटी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें