मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी, ज्योति बाबा गैंग का सदस्य गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी, ज्योति बाबा गैंग का सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे और कुख्यात ज्योति बाबा गैंग के सदस्य राकेश उर्फ टिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक ब्रेटा पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, राकेश उर्फ टिंकू दिल्ली के हरिनगर थाने में दर्ज हत्या के एक बड़े मामले में वांछित था। आरोपी को पहले अंतरिम जमानत मिली थी लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। इसके बाद अदालत ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराध और गैंगस्टरों पर लगाम लगाने के लिए हाल ही में एक विशेष अभियान चलाया गया था।

इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच की टीम लगातार फरार और खतरनाक अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। तकनीकी निगरानी के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था।

इसी दौरान 5 मई को क्राइम ब्रांच की टीम को राकेश के बारे में खुफिया जानकारी मिली।

सूचना मिलते ही एएसआई अनिल, हेड कांस्टेबल जनक गिल और कांस्टेबल संदीप की टीम ने इंस्पेक्टर पंकज ठाकरण के नेतृत्व में जाल बिछाया। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो उसने भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक ब्रेटा पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

जांच में सामने आया है कि 32 वर्षीय राकेश उर्फ टिंकू दिल्ली के नजफगढ़ इलाके का रहने वाला है। उसने 12वीं तक पढ़ाई की लेकिन किशोरावस्था में ही गलत संगत में पड़ गया। साल 2018 में वह पहली बार तिहाड़ जेल पहुंचा और वहीं उसकी मुलाकात अपराध जगत के कई लोगों से हुई। धीरे-धीरे वह ज्योति बाबा गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी हत्या, हमला, अवैध हथियार रखने और लूट जैसी कई वारदातों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

सबसे चर्चित मामला साल 2022 का है, जब हरिनगर इलाके के केस में राकेश और उसके साथियों पर तिहाड़ जेल के अंदर रामनिवास नामक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप लगा था।

इसी मामले में वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास बरामद हथियार कहां से आए और वह आगे किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें