मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

पांडव हत्याकांड में दिल्ली पुलिस पर आरोपी पुलिसकर्मी को बचाने के आरोप, 'आप' ने उठाए सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
पांडव हत्याकांड में दिल्ली पुलिस पर आरोपी पुलिसकर्मी को बचाने के आरोप, 'आप' ने उठाए सवाल

नई दिल्ली। उत्तम नगर में बिहार के युवक पांडव कुमार की कथित पुलिस गोलीकांड में मौत के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। आम आदमी पार्टी के दिल्‍ली प्रदेश अध्‍यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस आरोपी पुलिसकर्मी को बचाने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि टेस्ट आइडेंटिफिकेशन परेड (टीआईपी) में जानबूझकर ऐसा इंतजाम किया गया, जिससे चश्मदीद आरोपी की पहचान न कर सकें। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने टीआईपी के दौरान आरोपी सहित 10 लोगों को एक जैसे कपड़े पहनाए, सभी को टोपी लगवाई और नाक-आंखों पर टेप लगाया गया।

उनका कहना था कि घटना की रात आरोपी ने न तो टोपी पहनी थी और न ही उसके चेहरे पर कोई टेप था। आरोपी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है, ऐसे में इस तरह की परेड से साफ संकेत मिलता है कि पुलिस पहचान छिपाने का प्रयास कर रही है।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले द्वारका के पास उत्तम नगर इलाके में पांडव नामक युवक की हत्या केवल इसलिए कर दी गई क्योंकि वह बिहार से था।

उन्होंने कहा कि आरोपी स्पेशल सेल का पुलिसकर्मी था, जिसने कथित तौर पर बिहार को लेकर अपशब्द कहे और अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी। इस घटना में पांडव की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया था।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित परिवार को दबाव में लेने की कोशिश कर रही है।

उनके मुताबिक शुक्रवार को जब आम आदमी पार्टी के नेता परिवार से मिलने पहुंचे, तो परिवार को थाने बुलाकर घंटों बैठाए रखा गया ताकि वे नेताओं से बातचीत न कर सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस की यह कार्रवाई मामले को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा लगती है।

इस दौरान संजीव झा ने कहा कि पांडव की 'गलती' सिर्फ इतनी थी कि वह बिहार से था। उन्होंने इसे हत्या नहीं बल्कि 'शहादत' बताया।

संजीव झा शुक्रवार से मृतक परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं।

परिवार की मांग है कि उन्हें एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले और आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सख्त सजा दिलाई जाए।

संजीव झा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल सहित कई नेताओं को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और दिल्ली पुलिस गरीब और बिहारी परिवार के साथ अन्याय कर रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो उनका अनशन जारी रहेगा। मृतक पांडव की मां भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए, सिर्फ अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए। मेरा बेटा हमेशा मम्मी-मम्मी कहते हुए मेरे पास आता था, अब मुझे मम्मी कौन कहेगा?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें