मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली : सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी, कई आईपीएस भी शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली : सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी, कई आईपीएस भी शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के मार्च के दौरान पुलिस और सुरक्षा कर्मियों के साथ जमकर झड़प हुईं। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हो गए, जबकि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है।

दिल्ली पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदर्शन, मार्च आदि के दौरान हुई पथराव की घटनाओं से 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिनको अस्पताल भेजा गया है।

घायलों में दस से ज्यादा आईपीएस और दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा के अधिकारी भी शामिल है, जो हालात पर काबू पाने के लिए नई दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तैनात किए गए थे।

पुलिस ने बताया कि अभी घायल पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि बहुत से घायल पुलिसकर्मी अभी अस्पताल में इलाज शुरू होने की प्रक्रिया में हैं।

कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस बल प्रयोग किया गया है। कुछ जगहों पर आंसू गैस के गोले भी दागे गए, लाठीचार्ज किया गया। कई जगहों पर पुलिस पर पत्थर भी फेंके गए, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

वहीं, प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। मुलाकात के बाद जेपी नड्डा ने प्रदर्शन और अनशन खत्म करने की अपील की, लेकिन सीजेपी का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं, तब वह प्रदर्शन को खत्म नहीं करेंगे।

सीजेपी की तरफ से तीन मांगें सरकार की तरफ से रखी गई हैं। पहली मांग है कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हो। दूसरी मांग है कि सोनम वांगचुक को रिहा किया जाए और उनके आने-जाने पर किसी तरह की रोक न हो। तीसरी मांग है कि जिन बच्चों ने नीट पेपर लीक से आहत होकर सुसाइड किया है, उनके परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाए।

हालांकि उनकी इन मांगों को लेकर सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। केंद्रीय मंत्री जेडी नड्डा ने कहा, "आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करेदद करें।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें