मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली: सफदरजंग एन्क्लेव में दीवार गिरने से एक की मौत, कई मजदूर घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली: सफदरजंग एन्क्लेव में दीवार गिरने से एक की मौत, कई मजदूर घायल

नई दिल्ली। दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव स्थित बी-5 ब्लॉक में गुरुवार को एक निर्माणाधीन बेसमेंट की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा उस वक्त हुआ जब साइट पर बेसमेंट की खुदाई का काम चल रहा था।

दिल्ली पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:15 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को एक कॉल प्राप्त हुई। पुलिस को सूचना दी गई कि सफदरजंग एन्क्लेव में एक दीवार गिर गई है और 4 से 5 मजदूर मलबे में दब गए हैं, जिनमें से 2-3 के मौत की आशंका जताई गई थी।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, दमकल विभाग और डिजास्टर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पता चला कि जिस जगह पर हादसा हुआ, वहां बेसमेंट का निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान एक कोने का कंक्रीट पिलर और नीचे की मिट्टी खिसक जाने से दीवार का एक हिस्सा गिर पड़ा और वहां काम कर रहे मजदूर दब गए।

चार घायलों को सुखमणि अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, दो अन्य मजदूर, जो गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरा अभी भी उपचाराधीन है।

घायल मजदूरों की उम्र 35 से 45 वर्ष के बीच बताई गई है, जिनका संबंध गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), दौसा (राजस्थान) और संगम विहार (दिल्ली) से है। मृतक की पहचान मदनगीर निवासी, उम्र लगभग 60 वर्ष के रूप में की गई है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि राहत और बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें