मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली -एनसीआर के आबोहवा फिर हुई बहुत खराब, एक्यूआई स्तर 300 के पार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। मंगलवार को राजधानी दिल्ली में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार चला गया।

खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने मंगलवार को बैठक बुलाई, जिसमें इस स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए ।

आयोग के मुताबिक दिल्ली में अत्यधिक प्रतिकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण दिल्ली का एक्यूआई स्तर 300 यानि 'बहुत खराब' श्रेणी तक पहुंच गया है। पूर्ण शुष्क परिस्थितियों के तहत हवा की दिशा और गति में तेजी से बदलाव के कारण क्षेत्र में पार्टिकुलेट मैटर यानि सूक्ष्म कण हवा में रुक गये हैं।

आयोग ने बताया कि इस स्थिति से निपटने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्धारित विभिन्न धूल निवारण उपायों के माध्यम से विभिन्न सी एंड डी गतिविधियों, निर्माण परियोजनाओं और सड़कों, रास्तों/रास्ते के अधिकार और खुले क्षेत्रों से उत्पन्न होने वाली धूल को कम करने के लिए कार्रवाई तेज करने के लिए कहा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें