मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, इसकी तीव्रता 5.8 रही

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को करीब एक बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान बताया जा रहा है। पाकिस्तान के साथ हरियाणा और पंजाब सहित भारत के कई राज्यों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत में लोग घरों से बाहर निकल आए।राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार आज दोपहर 12.58 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता वाला भूकंप आया। इस भूकंप का केन्द्र पाकिस्तान में जमीन से 33 किलोमीटर नीचे था। पाकिस्तानी समाचार पत्रों के अनुसार भूकंप का केन्द्र डेरा गाजी खान था। इससे अब तक किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय समाचार पत्रों के अनुसार अधिकारियों का कहना है कि भूकंप के बाद किसी भी तरह के नुकसान से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार पूरी तरह से तैयार है।इस भूकंप के झटके के बाद दिल्ली आैर एनसीआर में भी बहुत से लाेग दहशत के कारण अपने-अपने घराें आैर आफिसाें से बाहर निकल आए। वे भूकंप काे लेकर आपस में चर्चा करने के साथ अपनाें से फाेन कर उनका हालचाल लेते दिखाे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में दो सप्ताह पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें